Hometrendingबीकानेर के काली माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्‍सव 22 से 1...

बीकानेर के काली माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्‍सव 22 से 1 अक्‍टूबर तक

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर में 22 सितम्‍बर से 1 अक्‍टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्‍सव का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन से जुड़े भाजपा के पूर्व जिलाध्‍यक्ष गोपाल गहलोत, धनराज तंवर ने बताया कि महोत्‍सव के अंतर्गत यज्ञाचार्य एवं पंंचांगकर्त्‍ता पं. राजेन्‍द्र किराडू के सान्निध्‍य में पाठात्‍मक शतचंडी महायज्ञ एवं चंडीयज्ञ का आयोजन होगा। यज्ञ का समय 12 बजे से सायं छह बजे तक रहेगा। शाम साढे छह बजे आरती होगी। रोजाना सायं सात बजे से भजन संध्‍या कार्यक्रम होगा। महायज्ञ एक अक्‍टूबर को दोपहर एक बजे से होगा। महाप्रसादी एक अक्‍टूबर को सायं छह बजे से होगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular