Saturday, May 16, 2026
HometrendingBikaner Crime : नशा करने के लिए रुपए मांगे, नहीं देने पर...

Bikaner Crime : नशा करने के लिए रुपए मांगे, नहीं देने पर घर में पत्‍थर फेंके, कार में तोड़फोड़ की

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र के करणीनगर में नशा करने के लिए रुपए नहीं देने पर चार जनों ने घर में पत्‍थर फेंके तथा कार में तोड़फोड़ कर दी। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, करणीनगर लालगढ निवासी हर्षित अरोड़ा पुत्र गौरव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 जुलाई को मैं अपने घर के आगे खड़ा था। इस दोरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार जने आए और मुझसे नशा करने के लिए रुपए मांगे। मैंने रुपए देने से मना कर दिया तो वे मारपीट करने लगे तथा बाद में घर में पत्‍थर फेंक और उसके बाद घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर समीर भुट्टा, दिलीप व दो अन्‍य जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई लाभ्‍धूराम को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!