Hometrendingमुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में चोरी, परिवार गया द्वारिका के दर्शन करने, पीछे...

मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में चोरी, परिवार गया द्वारिका के दर्शन करने, पीछे से चोरों ने घर को बनाया निशाना

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी स्थित एक बंद घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोर लाखों रुपयों का कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्‍थल का मौका मुआयना किया तथा आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। यह घटना 24 व 25 जुलाई की रात के दौरान हुई है। घरवालों का इसका पता शनिवार को लगा।

असल में, मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में एंजेल स्‍कूल के सामने सेक्‍टर-सी स्थित सुरेन्‍द्र व्‍यास का परिवार 23 जुलाई की देर रात गुजरात के द्वारिका के दर्शन के लिए गया। पीछे से अज्ञात चोरों ने उनके घर के मुख्‍य गेट के ताले तोडकर वारदात को अंजाम दे दिया। परिवादी श्‍याम व्‍यास ने बताया कि अज्ञात चोर घर के कमरों व अलमारियों के ताले तोडकर कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। मंगलवार को परिवार के बीकानेर पहुंचने पर पता चल सकेगा कि कुल कितना सामान चोरी हुआ है। बहरहाल, प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि चोर सोने-चांदी के गहनों के अलावा कुछ अन्‍य सामान भी चोरी कर ले गए हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular