बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में स्थित एक मकान में धर्मांतरण कराने को लेकर आज एकबारगी हंगामा मच गया। बाद में पुलिस मौके से कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। तब जाकर मामला शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार, हिंदू जागरण मंच के नेताओं को सूचना मिली थी कि एक मकान में कुछ भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है। इस पर मंच के संयोजक कैलाश भार्गव, विजय उपाध्याय, मुकेश पुरोहित, मालचंद सुथार सहित कइऔर हिंदू नेता पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर ईसाई धर्मग्रंथ बाइबिल के अलावा अन्य साहित्य मिला। पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजनकर्त्ताओं से जानकारी लेनी चाही तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, इस पर पूछताछ के लिए उन्हें थाने ले गई। मंच के संयोजक कैलाश भार्गव ने कहा कि इससे पहले बंगलानगर में भी धर्मांतरण की कोशिश की गई थी। इस तरह से जगह-जगह कार्यक्रम हो रहे हैं। यहां भी धर्मांतरण की कोशिश की जा रही थी। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।













