






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में साइबर ठगी का एक और संगीन मामला सामने आया है। आईजीएनपी कॉलोनी बीछवाल निवासी व्यक्ति के साथ साइगर ठगों ने 3171000 रुपए की राशि धोखाधड़ीपूर्वक हड़प ली। साइबर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से जोधपुर रहने वाले एवं हाल बीकानेर की आईजीएनपी कॉलोनी निवासी रविन्द्र कुमार जैन पुत्र भूरमल जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात व्यक्तियों ने 19 फरवरी 2026 से 19 मार्च 2026 के दरम्यान वाटसएप ग्रुप में शेयर बाजार में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर 3171000 रुपए की राशि धोखाधड़ी करते हुए हड़प ली। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार को सौंपी गई है।


