Friday, April 24, 2026
HometrendingBikaner Crime : मां की अस्थियां विसर्जन करने बेटा गया हरिद्वार, पीछे...

Bikaner Crime : मां की अस्थियां विसर्जन करने बेटा गया हरिद्वार, पीछे से चोर मकान से ले गए आभूषण और नकदी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। इस बीच, बंगला नगर में हीरेश्वर मंदिर के सामने वाली गली के एक बंद मकान में हुई चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर लाखों की ज्वैलरी और पचास हजार नकदी गायब कर ले गये। बीते मंगलवार की रात बंद मकान की दीवार फांद के घुसे चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया।

मकान मालिक सुशील कुमार राठी ने मुक्‍ताप्रसाद नगर थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 14 मार्च को मेरी माता जी रामप्यारी का स्वर्गवास हो गया था। इसलिये हम परिवार के लोग सुबह 10 बजे जस्सूसर गेट के बाहर स्थित पैतृक मकान पर चले जाते और रात 10 बजे बंगलानगर स्थित मकान आ जाते। 17 मार्च को मैं दिवंगत माताजी की अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार चला गया था। इस दौरान 18 मार्च की रात जब मेरी पत्नी निशा व मेरे बच्चे बंगलानगर स्थित मकान पर गये तो देखा मकान के मुख्‍य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला जब अंदर जाकर देखा तो कमरो मे स्थित अलमारियों का समान बिखरा हुआ था। अज्ञात चोर कमरों रखी आलमारी से करीब 40 तोला सोना व डेढ किलो चांदी और पचास हजार नगदी चोरी कर ले गये। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और चोरों के साक्ष्य सबूत जुटाने के लिये एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!