






बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने शिक्षामंत्री, शासन सचिव कार्मिक, संयुक्त शासन सचिव शिक्षा ग्रुप-2, शिक्षा निदेशक, समस्त संयुक्त निदेशक सकूल शिक्षा एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) को ईमेल के द्वारा अति आवश्यक मांग पत्र प्रेषित किया है। इसमें अवगत कराया गया है कि शिक्षा प्रशासन से हुई चर्चा अनुसार शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिव्यु, बकाया, 1986 के कनिष्ठ लिपिकों एवं नियमित डीपीसी निम्नानुसार सम्पन्न कर चयन आदेश प्रसारित किये जाए। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है तथा पदौन्नति में विलम्ब होने से कार्मिकों को हजारों रूपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, यह भी ध्यान देने योग्य है कि शासन स्तर से केडर रिव्यु की स्वीकृति के आधार पर निदेशालय स्तर से पदों की कमी वृद्धि के आदेश प्रसारित किए जा चुके हैं, इसलिए उन पदों को भी सम्मिलित की डीपीसी सम्पन्न की जाए ताकि अधिकतम लाभ कार्मिकों को प्राप्त हो सके।
पत्र में कहा गया है कि शासन एवं निदेशालय स्तर पर संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों की डीपीसी 25.03.2026 तक की जाकर चयन आदेश एवं यथावत कार्यभार ग्रहण के आदेश प्रसारित किये जाए। इसके अलावा मण्डल एवं जिला स्तरों पर वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक, सहायक कर्मचारी से जमादार तथा कनिष्ठ सहायक की डीपीसी दिनांक 30.03. 2026 तक की जाकर चयन आदेश एवं यथावत कार्यभार ग्रहण करने के आदेश प्रसारित किये जाए। आचार्य ने बताया कि शासन एवं प्रशासन स्तर पर सकारात्मक सहयोग एवं निर्णय की अपेक्षा की गई है।


