Hometrendingबीकानेर क्राइम : नाबालिग को गैंग में शामिल करने का आरोप, 6...

बीकानेर क्राइम : नाबालिग को गैंग में शामिल करने का आरोप, 6 जने नामजद, एमपी नगर थाने में सनसनीखेज केस दर्ज

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाने से सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग को गैंग में शामिल करने का आरोप लगा है।

परिवादी रामपुरा बस्ती गली नंबर 17 निवासी श्रीचंद पुत्र फूसाराम लखारा (उम्र 42 साल) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे नाबालिग पुत्र को आरोपियों द्वारा बहका कर भगा ले जाने तथा नशा आदि की गलत लत लगाने के लिए अपनी गैंग में शामिल करने के लिए गायब कर दिया गया है।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है- गणेश जाट, भावेक, बाबू शूटर, फूलसा कुमावत, वीरेंद्र, सोनू। मामले की जांच हैड कांस्टेबल योगेंद्र कुमार कर रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular