जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बीते चौबीस घंटे के दौरान बीकानेर संभाग में हुई तेज बारिश से गर्मी काफूर हो गई है। कई जगह चने के आकार के ओले गिरने से ठंडक घुल गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार, 13 व 14 अक्टूबर को बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में पुनः मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंंटा की गति से तेज हवा चलने का अनुमान है।
विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी तीन-चार दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।



















