बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में छीना-झपट्टी करने वाली गैंग लगातार वारदातों को अंजाम दे रही है। इस गैंग ने पुलिस गश्त को भी चुनौती दे दी है। अब दिनदहाडे भी वारदातों को अंजाम दिया जाने लगा है। ताजा वारदात नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के बीके स्कूल के पास घटित हुई है।
घटनाक्रम के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी किशन रंगा डागा चौक से बीके स्कूल जाने वाली गली से निकल रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश झपटमारों ने रंगा के हाथ से मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस दौरान किशन रंगा ने बदमाशों को ललकारा भी लेकिन, पलक झपकते ही वे रफूचक्कर हो गए। रंगा ने पुलिस थाना नयाशहर में घटना को लेकर परिवाद पेश कर दिया है।













