






बीकानेर Abhayindia.com जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के उदासर में कूटरचित दस्तावेज बनाकर एक महिला को उसकी खरीदशुदा अचल जायदाद से बेदखल करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर पांच जनों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, पुष्पा देवी पत्नी दुर्गादास निवासी लखोटिया का चौक बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मुझे अपनी खरीदशुदा अचल जायदाद से बेदखल करने पर उतारू एवं तथा दस्तावेजों का दुरुपयोग कर रहे हैं। पीडिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने उदासर निवासी कुलदीप सिंह उर्फ हेम सिंह, रामेश्वर सिंह, चुन्नीलाल, बिज्जू बावरी, अनिल पारीक निवासी पारीक चौक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई भवानीदान को सौंपी गई है।


