HometrendingBikaner Crime : रुपए देने से मना करने पर बुजुर्ग महिला से...

Bikaner Crime : रुपए देने से मना करने पर बुजुर्ग महिला से मारपीट, गहने व नगदी ले गए

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के मुक्‍ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में बजरंग धोरे के पास रहने वाली एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने तथा गहने व नगदी ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, बजरंग धोरा क्षेत्र में रहने वाली 65 वर्षीय गीता रानी छाबडा पत्‍नी मोहनलाल छाबडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सात नवम्‍बर को मैं घर में अकेली थी। इस दौरान इरफान और फरमान मेरे घर आए। इरफान ने मेरे से रुपये उधार मांगे। मैंने मना कर दिया तो उसने मेरे साथ मारपीट की तथा गले से चेन, कानों के झूमर, नाक का लोंग, चांदी की पायल, चांदी के नौ सिक्‍के व 50 हजार रुपए चोरी कर ले गए। मामले की जांच एएसआई हनुमान सिंह को सौंपी गई है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular