






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में पुलिस ने ऑनलाइन जुए के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा के निर्देशन में वृताधिकारी वृत सदर अनुष्ठा कालिया के निकट सुपरविजन में पुलिस थाना जयनारायण व्यास कॉलोनी में 07.11.2025 को मुकदमा नम्बर 349 धारा- 112(2)/ 318 (4) /338/336(3)/340 (2) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.), 2023 एवं राजस्थान सार्वजनिक द्यूत अध्यादेश, 1949 में दर्ज किया गया जिसका अनुसंधान वृताधिकारी वृत सदर द्वारा किया जा रहा है।
इस प्रकरण में दो आरोपियों प्रमोद खत्री पुत्र गिरधारीलाल उम्र 38 वर्ष निवासी बीकानेर तथा वली मुहम्मद उर्फ़ विशाल पुत्र शौकत अली उम्र 24 वर्ष निवासी सुभाषपुरा बीकानेर को गिरफ्तार किया गया। प्रमोद खत्री द्वारा एक बड़े स्तर पर फ़र्ज़ी खाते बनवा कर उनमें जुआ सट्टे की राशि डलवा कर ऑनलाइन जुआ सट्टा का अवैध कारोबार लगातार करवाया जा रहा था। अवैध खातों में पैसे डालने पर अलग-अलग ऑनलाईन वेबसाईट जैसे juaexch.com, juaex777.com, allpanel777.now, allpanelexch.app पर जुए की साइड उपलब्ध करवाई जाती थी जिसके द्वारा जुआ सट्टा खेला जाता। प्रारंभिक अनुसंधान में पता चला है की सट्टे से करोड़ों रूपयों के लेन-देन के कारोबार की बात सामने आई है। ऐसे अवैध खातों को जब्त करने की और दूसरे आरोपियों को पकड़ने एवं अनुसंधान की प्रक्रिया जारी है।


