Friday, May 3, 2024
Hometrendingबीकानेर : कांग्रेस की सूची अटकी, प्रत्‍याशियों को कर दिया इशारा, संभावितों...

बीकानेर : कांग्रेस की सूची अटकी, प्रत्‍याशियों को कर दिया इशारा, संभावितों के नाम…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्‍याशियों की सूची निकाल दी, लेकिन कांग्रेस की सूची अभी भी अटकी हुई है। बताया यह जा रहा है कि कांग्रेस ने अपने प्रत्‍याशियों के चयन का काम लगभग पूरा कर लिया है। इसके साथ ही जिनके नाम फाइनल किए गए हैं उन्‍हें नामांकन दाखिल करने का इशारा भी कर दिया है। हालांकि पार्टी के नेता प्रत्‍याशियों की आधिकारिक सूची को लेकर पूछे जा रहे सवाल पर चुप्‍पी साध रहे हैं। इधर, कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्‍याशियों की आधिकारिक सूची का बेसब्री से इंतजार है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने 80 में से अधिकांश वार्डों पर प्रत्‍याशी तय कर लिए है, कुछ वार्डों पर टिकट को लेकर हालांकि घमासान अब भी मचा हुआ है। ऐसे वार्डों में कांग्रेस के लिए जिताऊ प्रत्‍याशी की तलाश के साथ-साथ सभी नेताओं की सहमति बनाना मुश्किल हो रहा है। बहरहाल, कांग्रेस की ओर से कई वार्डों में प्रत्‍याशी लगभग फाइनल कर दिए हैं। कांग्रेस के प्रत्‍याशियों की संभावित सूची इस प्रकार हैं :-

नाम वार्ड

हजारी देवड़ा         4

कुसुम भाटिया     5

रेणु कंवर          11

अब्दुल वाहिद     15

गणपत प्रजापत   20

गौरीशंकर गहलोत   24

नवरतन ओझा     27

नंदू जावा        48

शहजाद भुट्टो   53

मो रफीक       54

जावेद पडिहार   55

देवेन्द्र बिस्सा    57

प्रफुल्ल हटीला    71

महनाज बानो    73

मनोज जनागल  77

जुलेखां बानो     78

परमानंद गहलोत 68

मोहम्मद रफीक   54

दुर्गादास छंगाणी   58

सीमा टांक        63

महेन्‍द्र व्यास      52

अमित पारीक      72

नवरतन व्यास  44

उक्‍त सूची के अलावा संभावितों में मनोज बिश्नोई 35, पुष्पादेवी सेठिया 28, ऋतु स्वामी 42, जेठाराम गोदारा 46, शहजाद हुसैन 61, हर्षवद्र्वन जोशी 79, झमकु देवी 43, शबीना बानो 67, अकरम अली 62 के नाम भी बताए जा रहे हैं।

बीकानेर नगर निगम चुनाव : भाजपा में इनका कट गया टिकट! अब सनम या निर्दलीय …

नगर निगम चुनाव : भाजपा ने जारी की प्रत्‍याशियों की सूची, देखें किसको मिला टिकट, किसका कटा….

निकाय चुनाव को लेकर हनुमान बेनीवाल का बड़ा ऐलान, बीकानेर में…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular