Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष यशपाल गहलोत का...

बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष यशपाल गहलोत का बड़ा बयान….

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा है कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुमत हासिल करेगी और भाजपा को विधानसभा की तरह इस निकाय चुनाव में भी हार का मुंह देखना पड़ेगा।

गहलोत ने अभय इंडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार की ओर से अब तक के कार्यकाल में किए गए काम को जनता पसंद कर रही है। हाल के उपचुनाव में भी कांग्रेस ने एक सीट तीस हजार से भी ज्‍यादा वोटों से जीती है, वहीं एक अन्‍य सीट पर हार का अंतराल काफी कम कर दिया। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस जनहितैषी पार्टी है। प्रदेश की जनता को मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत पर पूरा भरोसा है, इसीलिए पार्टी निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

गहलोत ने बीकानेर में कांग्रेस प्रत्‍याशियों की सूची को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि कांग्रेस ने लगभग सभी वार्डों के लिए अपने प्रत्‍याशी तय कर लिए हैं। प्रत्‍याशियों का चयन सभी की सहमति से किया गया है।

प्रत्‍याशियों की आधिकारिक सूची कब जारी की जाएगी? इस सवाल को शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष गहलोत टाल गए।

नगर निगम चुनाव : भाजपा ने जारी की प्रत्‍याशियों की सूची, देखें किसको मिला टिकट, किसका कटा….

बीकानेर : कांग्रेस की सूची अटकी, प्रत्‍याशियों को कर दिया इशारा, संभावितों के नाम…

बीकानेर नगर निगम चुनाव : भाजपा में इनका कट गया टिकट! अब सनम या निर्दलीय …

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!