Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर : सिविर लाइन जाम, सड़क पर पसरा कीचड़...

बीकानेर : सिविर लाइन जाम, सड़क पर पसरा कीचड़…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com लालगढ़ क्षेत्र में सिविर लाइन जाम होने से दूषित पानी सड़क पर फैल गया है। इसके चलते राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वार्ड 41 में लालगढ़ स्टेशन रोड पर स्थिति बदतर हो गई है। सफाई व्यवस्था चौपट है। इससे पूरी सड़क पर कीचड़ से अटी है।

वार्ड पार्षद प्रत्याशी रईस अली के अनुसार बीते कई दिनों सिविर लाइन जाम पड़ी है और ओवर फ्लो होकर दूषित पानी सड़क पर फैल गया। कई बार नगर निगम को इससे अवगत कराया इसके बाद भी स्थिति जस की तस पड़ी है। गौरतलब है कि त्योहरों के मौके पर शहर में सिवरेज ओवर फ्लो है, नालियां जाम रहने से दूषित पानी जगह-जगह पर फैला है। शनिवार को सुबह के समय भीतरी परकोटे के रत्ताणी व्यासों चौक में भी नालियां जाम होकर दूषित पानी सड़क पर फैल गया था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!