Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingबीकानेर : जिला अस्पताल में कैंसर रोग परामर्श शिविर आयोजित...

बीकानेर : जिला अस्पताल में कैंसर रोग परामर्श शिविर आयोजित…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला एनसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एस.डी.एम. राजकीय जिला चिकित्सालय में कैंसर रोग की पहचान, जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया।

जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ.प्रवीण चर्तुवेदी ने बताया कि वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. सी.एल. सोनी, मेडिसिन एनसीडी शिविर प्रभारी डॉ.संजय खत्री एवं विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रोगियों की जांच एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाते हुए लोगों को कैंसर रोग के लक्षणों एवं बचाव के उपायों के बारे में बताया।

शिविर में दन्त चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमाशु दाधीच, डॉ अनिता सिंह, डॉ. जसविन्द्र गिल, डॉ. इशिका वशिष्ठ, डॉ.वीके गांधी, डॉ.रश्मि जैन ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में खासतौर पर पुरूषों के मुंह, फेफड़े, ग्रासनली और अमाशय के कैंसर एवं स्त्रियों के गर्भाशय, स्तन और मुंह कैंसर से संबंधित सभी जांचे की गई एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार के उपाय बताए गए।

शिविर में 75 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 02 महिलाओं वाइट डिजेज की पाई गई। जिनका पैप्समीयर लिया गया व 05 रोगीयों का वीआईए लिया गया जो नकारात्मक पाया गया। मधुमेह और उच्च रक्तचाप के एक-एक मरीज चिन्हित हुए, उनको सलाह व उपचार मौके पर ही दिया गया।

डेन्टल में 22 रोगियों की स्क्रीनिंग की गई। ईएनटी मे 16 मरीजो की स्क्रीनिंग की गई। शिविर में 05 रोगियों की ई.सी.जी तथा 16 की लिपिड प्रोफाईल की गई। शिविर में जिला एनसीडी इकाई से इन्द्रजीत सिंह ढाका, गिरधर गोपाल किराड़ू व जिला चिकित्सालय से एनसीडी के लाली थामस, धन्नाराम आदि ने सेवाएं दी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!