









बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना संक्रमण के आंकड़े अब डरावने नहीं रहे। आज आई दोनों रिपोर्ट में कुल 80 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। ये मरीज 1539 सैम्पल्स की जांच में मिले हैं। आज की पहली रिपोर्ट में 51 मरीज सामने आए थे वहीं अभी आई दूसरी रिपोर्ट में 29 नए मरीज सामने आए हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. बी. एल. मीणा और सीएमएचओ डॉ. ओ. पी. चाहर ने आमजन से अनुरोध किया है कि भले ही कोरोना के केस कम हो रहे हो, लेकिन हमें अब भी इससे सतर्क रहना होगा।
















