Saturday, May 17, 2025
Hometrendingबीकानेर : भाटी की पुस्तक का लोकार्पण, घरेलु नुस्खों का है संकलन...

बीकानेर : भाटी की पुस्तक का लोकार्पण, घरेलु नुस्खों का है संकलन…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेरAbhayindia.com पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी के पुराने देशी पराम्परागत चिकित्सा के नुस्खों से संंकलित पुस्तक ‘हर बीमारी का इलाज घर रसोई में’का लोकार्पण बुधवार को मुरलीधर व्यास नगर स्थित आश्रम में हुआ। भाटी कार्यों का परिचय पूर्व सरपंच राम किशन आचार्य ने दिया। इस मौके पर भाटी ने कहा कि इन नुस्खों को अपना कर हम अंग्रेजी दवाइयों के खर्च व शरीर में होने वाले दवाइयों के दुष्प्रभाव से बच सकेंगे। हमारे परम्परागत ज्ञान,ग्रंथोंं में प्राय: हर बीमारी की सस्ती व जड़ से रोग समाप्त करने की जानकारी उपलब्ध है। लोग परम्परागत ईलाज की बजाए ऐलोपैथिक चिकित्सा निर्भर हो रहे है। सरकारों ने भी आयुर्वेद, होम्योपैथी, प्राकृृतिक चिकित्सा आदि मेंं निरन्तर बजट प्रावधान कम रखने की प्रवृति बना ली है। ऐलोपैथी में कई बीमारियों का स्थाई ईलाज भी नहीं है। भाटी ने बताया कि इस छोटी सी पुस्तक में कई नुस्खे है जिनसे कम खर्च पर घर में ही ईलाज किया जा सकता है।

भामाशाह तनसिंह चौहान जन सेवा संस्थान के जोगेन्द्रसिंह चैहान व राजेन्द्र सिंह चौहान ने सरह नथानिया में गोचर विकास के लिए 5 लाख 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर मुख्य अतिथि अर्जुन एवार्डी फुटबॉलर मगन सिंह राजवीं थे। अध्यक्षता लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि ने की। समारोह में पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर, पूर्व प्रधान राधा देवी सियाग, ज्योतिषाचार्य राजेन्द्र किराडू, हरि नारायण व्यास, समाज सेवी विमल डागा, गोचर संरक्षण आंदोलन के बृृज रतन किराडू, पीलीबंगा के प्रदीप सिंह राठौड, प्रधान लालचंद आसोपा, कर्नल हेम सिंह, बाड़मेर के जोगेन्द्र सिंह चैहान अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular