




बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व खरीद फरोख्त करने वालों पर जिले भर में एक दिवस में हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही में आठ आरोपी अरेस्ट किए गए है।
आईजी ओमप्रकाश, एसपी कावेन्द्रसिंह सागर के निर्देशन व पर्यवेक्षण में एवं एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी व एएसपी रूरल कैलाशसिंह के साथ-साथ समस्त वृत्ताधिकारियों एवं थानाधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण जिले में एक दिवस में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाहियों को अंजाम दिया गया। इसके अलावा पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर में एक व्यक्ति को अवैध देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया गया।
नयाशहर पुलिस :- 10 ग्राम एम. डी. मय एक स्विफ्ट कार जब्त, 01 आरोपी प्रेमसुख निवासी जम्भेश्वर नगर, बीकानेर गिरफ्तार
जामसर पुलिस :- 02.164 किग्रा डोडा पोस्त व 23.5 ग्राम स्मैक जब्त, 01 आरोपियां श्रीमती आश्मा निवासी जामसर, बीकानेर गिरफ्तार
महाजन पुलिस :- 06 किग्रा डोडा पोस्त जब्त, 01 आरोपी दुलाराम नि. 14 पीएस गिरफ्तार
नोखा पुलिस :- 74.10 ग्राम स्मैक जब्त, 01 आरोपी स्वराज नि. जोरावरपुरा नोखा गिरफतार
नोखा पुलिस :- 31.95 ग्राम एम. डी. मय स्विफ्ट कार जब्त 02 आरोपी अशोक व रामरतन निवासी नोखा गिरफ्तार
नोखा पुलिस :- 16.91 ग्राम एम. डी. जब्त, 01 आरोपी हजारीराम निवासी नोखा गिरफ्तार
खाजूवाला पुलिस :- 4151 नशे की टेबलेट जब्त, 01 आरोपी अरशाद हुसैन, निवासी नौसेरा
मुक्ताप्रसाद नगर :- 01 देशी कट्टा जब्त, 01 आरोपी सुनिल कुमार निवासी रामपुरा बस्ती, बीकानेर





