Saturday, April 25, 2026
Hometrendingगंगाशहर में आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर का जैन संस्कार विधि से संपन्‍न...

गंगाशहर में आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर का जैन संस्कार विधि से संपन्‍न हुआ भूमि पूजन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर में आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर का जैन संस्कार विधि से भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर तेरापंथ प्रोफ़ेशनल फ़ोरम राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन पारख, महामंत्री हिम्मत जैन, चीफ़ ट्रस्टी माणिकचंद बालदोटा, ट्रस्टी चंद्रेश बापना, जोधपुर अध्यक्ष पवन बोथरा आदि कई केंद्रीय पदाधिकारियों तथा स्थानीय जैन महासभा, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, अणुव्रत समिति, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मण्डल, किशोर मण्डल व कन्या मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

तेरापंथ प्रोफ़ेशनल फ़ोरम बीकानेर अध्यक्ष मिलाप चोपड़ा ने बताया की आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा। तेरापंथ प्रोफ़ेशनल फ़ोरम की समस्त टीम ने भूमि प्रदाता महादानी स्व. मूलचंद सामसुखा परिवार के तोलाराम, जेठमल, धर्मचन्द, उत्तमचन्द, बजरंग, पवन सामसुखा आदि उपस्थित सभी परिजनों का आभार व्यक्त किया व तेरापंथ भवन में मुनिश्री शांति कुमार, मुनिश्री जितेन्द्र कुमार एवं मुनिश्री श्रेयांश कुमार के सान्निध्य में प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!