Hometrendingसियासी संग्राम के बीच सीएम गहलोत ने बीकानेर में देखे कबड्‌डी के...

सियासी संग्राम के बीच सीएम गहलोत ने बीकानेर में देखे कबड्‌डी के दांव-पेंच, मोदी पर बोला हमला, ये दिए संकेत…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान में चल रहे सियासी संग्राम के बीच मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत आज बीकानेर संभाग दौरे पर है। इसी क्रम में सीएम गहलोत सुबह बीकानेर पहुंचे। यहां राजीव गांधी ओलम्पिक खेलों का अवलोकन करते हुए कबड्‌डी का एक मैच देखा। इससे पहले वे टीम प्‍लेयर्स से मिले, उन्‍हें शुभकामनाएं दी।

सीएम गहलोत ने मीडिया से बातचीत के दौरान आमजन से भावुक अपील करते हुए कहा कि बारबार सरकार बदल देते हैं। मेरे अच्छे काम होते हैं। तब भी आप हवा में बह जाते हैं। मैं जनता से रिक्वेस्ट कर रहा हूं कि आप एक मौका और दें हमें। सीएम गहलोत ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से केंद्र सरकार हिल गई है। यह यात्रा केरल से कनार्टक पहुंच गई है। जहां दो लाख लोग जुटे, इसको आप क्‍या कहेंगे? बीजेपी ने पहले यात्रा के खिलाफ खूब पोस्‍ट अपलोड की अब वे समझ गए। कमेंटस बंद हो गए। राहुल गांधी की छवि खराब करने की कोशिश की गई। लेकिन, वे लगातार महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। देश में भाईचारा बना रहे हैं। 

इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, आपदा मंत्री गोविन्द मेघवाल, प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया, ऊर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी, वीरेन्‍द्र बेनीवाल, यशपाल गहलोत भी गहलोत के साथ रहे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular