Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingनवसंवत्सर-2079 का आगाज 2 को : अश्व पर सवार होकर आएंगी मां...

नवसंवत्सर-2079 का आगाज 2 को : अश्व पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

कल्‍चरल डेस्‍क चैत्र नवरात्र और नवसंवत्सर-2079 का आगाज दो अप्रेल शनिवार से विभिन्न योग संयोगों में होगा। इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन होने से इसे शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार मां दुर्गा घोड़े अश्व पर सवार होकर आएंगी। अश्व को सफलता, शक्ति और रफ्तार का प्रतीक माना गया है। मां दुर्गा की सवारी घोड़ा होने से इन नौ दिनों में व्रत रखकर साधना करने वाले साधकों के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और उनके संकल्पों को भी बल मिलेगा।

आपको बता दें कि 2 साल बाद एक बार फिर चैत्र नवरात्र का शुभारंभ शनिवार को होने जा रहा है। इससे पहले 6 अप्रेल 2019 में नवरात्र का शुभारंभ शनिवार को हुआ था। शनिवार के दिन किए गए कार्यों को स्थायित्व मिलता है। इस दिन जो संकल्प लेंगे अथवा नवीन कार्य शुरू होंगे, वे पूरे होंगे और लंबी अवधि तक लाभ देंगे।

आपको यह भी बता दें कि तीन अप्रेल को सूर्योदय से दोपहर 12.34 तक, 5 को सूर्योदय से शाम 4.11 तक छह को सूर्योदय से रात 12.15 तक और 10 को सूर्योदय से शाम 4.24 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसी तरह 10 अप्रेल को सूर्योदय से रात 12.15 बजे तक रवि पुष्य योग रहेगा। इन शुभ योगों में खरीदारी के लिए शुभ माना गया है।

बीकानेर नगर निगम में कारनामा, बिना दस्‍तावेजी साक्ष्‍य बना दिया मृत्‍यु प्रमाण पत्र, जांच के बाद किया…

बीकानेर के पीबीएम अस्‍पताल में आउटडोर के समय में बदलाव

राजस्‍थान : कांग्रेस शुरू करने जा रही है विरोध सप्‍ताह, यह रहेगा कार्यक्रम…

पेट्रोल, डीजल और गैस के बाद अब टोल देगा झटका! एक अप्रेल से पांच से 10 प्रतिशत बढ़ोतरी…

राजस्‍थान : 1012 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन…

कब है हिन्‍दू नव वर्ष? जानिये- शुभ मुहूर्त और सूर्य के अर्घ्य की विधि…

राजस्‍थान : सदस्‍य बनाने में पिछड़े, अब अभियान के लिए खुद मैदान में उतरेंगे सीएम गहलोत

दिल्‍ली-पंजाब के बाद अब राजस्‍थान में सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी, अप्रेल में होगा ये सर्वे…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!