Hometrendingबीकानेर में अमित शाह के आने से पहले कांग्रेस नेता को थाने...

बीकानेर में अमित शाह के आने से पहले कांग्रेस नेता को थाने में बैठाया, विरोध शुरू

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के मद्देनजर कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग को पुलिस थाने ले गई। बताया जा रहा है कि करीब तीन घंटे तक सियाग को निगरानी में रखा गया। इसके बाद उन्‍हें छोड़ा। किसान आंदोलन और भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के विरुद्ध सम्पूर्ण देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन को मध्यनजर रखते हुए अमित शाह के विरोध की भनक के चलते पुलिस ने सियाग को देशनोक थाने में बैठाये रखा।

इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जाहिर किया है। देहात संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने रोष जाहिर करते हुए बताया कि भाजपा शासन की तानाशाही के चलते पुलिस को शक था कि सियाग अमित शाह के सामने विरोध दर्ज करवाने की योजना बना सकते हैं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें पकड़ कर देशनोक थाने में पुलिस की निगरानी में बिठा कर रखा अमित शाह वापस लौट जाने के बाद उनको छोड़ा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular