Hometrendingबीडीए ने करमीसर में करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन अतिक्रमण से कराई...

बीडीए ने करमीसर में करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन अतिक्रमण से कराई मुक्‍त

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने आज करमीसर क्षेत्र में राजीव नगर के पास करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन अतिक्रमण से मुक्‍त कराने के लिए बुलडोजर चलाया। बीडीए और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में करीब 10-12 बीघा जमीन अतिक्रमण से मुक्‍त करवाई गई है।

रेंज आईजी ओमप्रकाश व एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन एवं एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सीओ हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान बीडीए के अधिकारी कुणाल राहड़, तहसीलदार आकांक्षा गोदारा सहित बीडीए व पुलिस का जाब्‍ता तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भूमाफियाओं और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular