जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा के ई-प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के दौरान अभ्यर्थियों को आ रही किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या के त्वरित समाधान के लिए पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने हेल्पलाइन व संपर्क नंबर जारी किए हैं। उप महानिरीक्षक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड मनोज कुमार ने बताया कि ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या होने पर अभ्यर्थी निम्नलिखित नंबरों और ईमेल पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं:
1. राजकॉम हेल्पलाइन नंबर: 7340557555 / 9352323625
2. विभाग के संपर्क नंबर: 0141-2821595
3. मोबाइल नंबर: 9413800328
4. ईमेल आईडी: igrecraj@gmail.com
उल्लेखनीय है कि लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 03 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से राज्य के 7 रेंज मुख्यालयों जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर एवं उदयपुर पर आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेब पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर अपनी एसएसओ आईडी से लॉग-इन कर ‘रिक्रूटमेंट पोर्टल’ से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
















