Wednesday, May 27, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर में बैंक डकैती की प्‍लानिंग फेल, आरोपी गिरफ्त में

बीकानेर में बैंक डकैती की प्‍लानिंग फेल, आरोपी गिरफ्त में

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीछवाल थाना पुलिस ने आज बडी कार्रवाई करते हुए बैंक डकैती की योजना बनाने के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर उससे एक पिस्टल बरामद कर लिया है।

बीछवाल थाना सीआई मनोज शर्मा ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्नियां, एएसपी पवन कुमार मीणा के दिशा निर्देशों में सीओ सदर पवन कुमार भदौरिया के सुपर विजन में आज बैंक में डकैती की योजना बनाते तीन आरोपियों अभय पुत्र भूपसिंह जाट निवासी सिरसा, दारा सिंह, पुत्र मलकी सिंह कम्बोज सिख निवासी झोरङनाली सिरसा, करपाल सिंह उर्फ बाबा पुत्र राज सिंह मजबी सिख निवासी रूघवाणा सिरसा को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 4 पिस्टल, 9 कारतूस व एक फोच्‍यूरनर गाङी बरामद की थी।

आरोपियों के दो साथी सिरसा निवासी विक्रम उर्फ लवका मजबी सिख तथा राजगढ निवासी सुखबीर जाट फरार हो गये थे। उसके बाद फरार आरोपी विक्रम उर्फ लवका को भी गिरफ्तार कर उससे एक देशी पिस्टल बरामद की गई। आज अनुसंधान अधिकारी सुश्री सुमन शेखावत ने प्रकरण में वांछित आरोपी सुखबीर जाट उम्र 23 साल निवासी ढढालशेरा थाना राजगढ को चूरू जेल से प्रोडक्शन वारण्ट पर गिरफ्तार किया।

“भारत बंद” का राजस्‍थान में क्‍या रहेगा असर?, पढे पूरी खबर…

ऑस्‍ट्रेलिया के “छक्‍के” छुड़ाने वाले हार्दिक पंड्या को इसलिए है नए बैट की तलाश…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!