Wednesday, May 27, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर में देखो जज्‍बा : कोरोना नेगेटिव होते ही पहुंच गए स्वच्छता...

बीकानेर में देखो जज्‍बा : कोरोना नेगेटिव होते ही पहुंच गए स्वच्छता अभियान में…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में अग्रणी संस्‍था ऑवर फॉर नेशन (HOUR FOR NATION) टीम के ज्यादातर कार्यकर्ताओं के अब कोरोना नेगेटिव होते ही अपने स्वच्छता अभियान में पहुंचने लगे है।

टीम के कार्यकर्त्ता बीकानेर न्यायालय की पार्किंग को साफ करने पहुंचे। पार्किंग का गेट वहां उगी झाड़ियों के कारन बंद नहीं हो पाता था। कुछ अच्छे पेड़ झाड़ियों की चपेट में आये हुए, जहां सफाई करके क्षेत्र की काया पलट दी। यहां एकत्रित सारा कचरा एक ट्रेक्टर ट्राली के माध्‍यम से डंपिंग यार्ड भेजा गया। स्‍वच्‍छता अभियान के दौरान टीम ऑवर फॉर नेशन के सभी कार्यकर्त्‍ता मास्क, दस्ताने एवं टोपी से लैस रहे। स्वच्छता अभियान में CA सुधीश शर्मा, CA वसीम राजा, डॉ विशाल मलिक, डॉ विजेंद्र त्रिपाठी, मो. हसन, शक्ति सिंह, अरुण चुम, दिव्य भार्गव, गजेंद्र सरीन, देवेंद्र आदि शामिल थे।

“भारत बंद” का राजस्‍थान में क्‍या रहेगा असर?, पढे पूरी खबर…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!