Hometrendingलोजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने सेवा कार्यों के साथ मनाई रामविलास पासवान की जयंति

लोजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने सेवा कार्यों के साथ मनाई रामविलास पासवान की जयंति

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष, पद्म भूषण पूर्व केन्द्रीय मंत्रीय स्व. रामविलास पासवान की जयंति लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं ने सेवाकार्यो के साथ मनाई। इस मौके पर आयोजित स्मृति कार्यक्रम में स्व. रामविलास पासवान को श्रद्धासुमन अर्पित कर पीबीएम अस्‍पताल में असहाय और गरीब रोगियों को फल और कपड़े वितरित किए गये।

स्मृति सभा में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल ने कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्यो में भागीदारी निभाने का आव्हान करते हुए कहा, स्व. रामविलास पासवान का जीवन संघर्ष, सेवा और सामाजिक न्याय का प्रतीक रहा है। उनका राजनीति जीवन,सामाजिक योगदान और दलित, शोषित, पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित था।

पार्टी जिला अध्यक्ष कैलाश छंगाणी ने कार्यकर्ताओं को स्व.रामविलास पासवान के आर्दशों पर चलने का आव्हान करते हुए कहा, पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करेगी और समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाएगी। स्मृति सभा और सेवाकार्यो में पार्टी के प्रदेश सचिव मंजूर कलाकार, गोविन्दराम, बरकत अली, प्रकाश ओझा, इमरान खान, फरमान मुगल, रवि ओझा, महेश उपाध्याय, पूजा हटीला, सुनिता हटीला, पार्वती देवी, पूनित पंडित, ललिता वासवानी, गोपाल भादाणी, कमल किशोर, सुमेर सिंह समेत बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्त्‍ता मौजूद रहे।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular