Hometrendingअलर्ट न्यूज : बीकानेर में अवैध वसूली करते घूम रहे दो फर्जी...

अलर्ट न्यूज : बीकानेर में अवैध वसूली करते घूम रहे दो फर्जी फूड इंस्पेक्टर, कुछ शिकार भी हुए

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में दो शातिर शख्स फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर खाद्य प्रतिष्ठानों और व्यापारियों से अवैध वसूली करने करते घूम रहे है। बताया जाता है कि कार में सवार होकर घूम रहे इन फर्जी फूड इंस्पेक्टरों ने अभी दो दिन पहले करणी औद्योगिक क्षेत्र में एक फूड फैक्ट्री में जांच के नाम पर करीब दस हजार रूपये वसूल लिये। बीकानेर में सप्ताह भर के अंतराल में फूड फैक्ट्री संचालकों से अवैध वसूली कर चुके इन फर्जी फूड इंस्पेक्टरों के कारनामों की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी तलाश में जुट गई है, वहीं फूड कारोबारियों को इनके अलर्ट रहने को कहा है। इनमें से एक फर्जी फूड इंस्पेक्टर का फोटों भी सामने आया है, जो वसूली करते एक फूड फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

इस बीच खबर मिली है कि दोनों फर्जी फूड इंस्पेक्टर बने घूम रहे शातिर शख्स कई होटलों और रेस्टोरेंट्स में खाद्य उत्पादों में कमियां बताकर वसूली कर चुके है। इनके कारनामों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बताया कि बीकानेर में चार ही फूड इंस्पेक्टर है,जिन्हे खाद्य पदार्थो की जांच और सैंपलिंग का अधिकार है। व्यापारी उनके सपंक में रहे। इनके अलावा कोई जांच अथवा सैंपलिंग के लिये आता है तो इसकी सूचना सीएमएचओ ऑफिस को दें।

सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने व्यापारियों को आगाह किया है कि किसी भी जांच अधिकारी के दुकान में आने पर सबसे पहले उनका आधिकारिक पहचान पत्र और विभाग का आदेश पत्र जरूर चेक करें। खाद्य सुरक्षा विभाग की किसी भी पेनल्टी या लाइसेंस फीस का भुगतान ऑन-द-स्पॉट नकद में नहीं होता है, बल्कि उसकी आधिकारिक रसीद या ऑनलाइन चालान जनरेट होता है। यदि कोई डराकर या ब्लैकमेल कर पैसे मांगता है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या खाद्य सुरक्षा विभाग के मुख्य अधिकारी को सूचित करें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular