Thursday, June 4, 2026
Hometrendingबीकानेर के मोहता चौक में ऐसे हुआ कोरोना वॉरियर्स का सम्मान, देखें...

बीकानेर के मोहता चौक में ऐसे हुआ कोरोना वॉरियर्स का सम्मान, देखें वीडियो

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com वैश्विक महामारी के इस दौर में देशभर में कोरोना वॉरियर्स के प्रति लोग अपना आभार व्यक्त कर रहे हैं। बीकानेर में भी कोरोना वॉरियर्स का सम्मान लगातार अलग-अलग तरीकों से किया जा रहा है। आज बीकानेर के मोहता चौक में सफाई कर्मियों का सम्मान नोटों की माला पहनाकर किया गया।

मोहता चौक में जमादार सहित 6 महिला एवं 9 पुरुष कोराना वॉरियर्स का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में बबला महाराज, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, मनसा जोशी, मनु सेवग, कपिल सा जोशी, सुंदर लाल जोशी, जितेंद्र सिरोही, आशीष जोशी व दीपक जोशी सहित चौक के गणमान्य लोग शामिल हुए। महिला सफाई कर्मी किरण देवी, सुशीला देवी, मधु देवी, मेनका, कोमल व सूरज का सम्मान किया गया।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!