Monday, June 15, 2026
Hometrendingग्रेड पे 3600 की मांग पर आंदोलन का नोटिस स्थगित, 24 से...

ग्रेड पे 3600 की मांग पर आंदोलन का नोटिस स्थगित, 24 से पैदल यात्रा पुनः होगी शुरू

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच एक बार पुन: पैदल यात्रा शुरू करने जा रहा है। मंच प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य, प्रदेश संरक्षक मदनमोहन व्यास ने आज इस संबंध में संभागीय आयुक्‍त नीरज के. पवन से मिलकर आंदोलन का नोटिस देकर वार्ता की।

मंच के प्रदेश संरक्षक मदनमोहन व्यास ने अवगत कराया कि ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर पैदल मार्च 108 किलोमीटर के बाद यात्रा आंदोलन स्थगित कर दिया गया था। इस दौरान शिक्षा मंत्री डा बीडी कल्ला, मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव वित्त, कार्मिक सचिव एवं खेमराज चौधरी कमेटी से दो चरणों में विस्तार से तथ्यों सहित वार्ता हो चुकी है। सभी स्तरों ने मांग से सहमति व्यक्त करते प्रकरण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में 13 नवम्‍बर को जोधपुर जाकर मंच के प्रतिनिधिमंडल ने  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी आंदोलन का नोटिस देकर वार्ता कर चुका है लेकिन, अभी तक शासन स्तर से आदेश जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में मंच की ओर से पुनः पैदल मार्च स्थगित स्थान परसनेउ जिला चूरु से 24 नवम्‍बर से प्रारंभ कर दिया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!