








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने देहात में जनसंपर्क कार्यालय खोलने का श्रीगणेश सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ से किया है। अर्जुनराम ने फीता काटकर उद्घाटन करते हुए बूथ अध्यक्ष से जिम्मदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथों पर एक-एक वोट पोल करवाने का कार्य संकल्प पूर्वक करें।
मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश का जो गौरव बढ़ाया है। मोदी के काल में देश को बाह्य व आंतरिक सुरक्षा दी है। उससे देश के भ्रष्टाचारी परेशान हो गए है, वे एकजुट होकर विरोध कर रहे है पर रामजी के कृपापात्र इनसे नहीं डरेंगे।
इससे पहले भगवान गणेश का पूजन किया गया। ढोल नगाड़े बजाए गए और कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई ने सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं से एक-एक वोट का महत्व समझाया।
इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत, रामगोपाल सुथार, सांगानेर के पूर्व विधायक अशोक लाहोटी ने भी विचार रखे। उद्घाटन समारोह में पूनरासर महंत प्रेमनाथ का सान्निध्य रहा। जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, समाजसेवी तोलाराम जाखड़, भाजपा नेता किशन गोदारा, अल्पसंख्यक मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष इमरान राइन, जिला उपाध्यक्ष कुंभनाथ सिद्ध, छैलूसिंह शेखावत, रामेश्वरलाल पारीक, हेमनाथ जाखड़, पार्षद रजत आसोपा, संतोष बोहरा, पवन उपाध्याय, शोभाचंद आसोपा, जगदीश गुर्जर, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, विक्रमसिंह सत्तासर, श्यामसुंदर पुरोहित, प्रदीप जोशी, भंवरलाल दुगड़, ओमप्रकाश सैन, किशोर दास कुनपालसर, प्रभुनाथ बरजांगसर, रतनसिंह, सुभाष पूनियां कितासर, बजरंग सारस्वा देराजसर, मूलनाथ, जगदीश मोदी, डॉ चन्द्रप्रकाश, हुकमाराम भादू, भवानीसिंह, रामकिशन दर्जी, रोशन छिंपा, लीलाधर बोथरा, श्रवण प्रजापत, आईदान पारीक सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





