Hometrendingराजस्‍थान के इस शहर में सीसीटीवी कैमरों के बाद अब ड्रोन से...

राजस्‍थान के इस शहर में सीसीटीवी कैमरों के बाद अब ड्रोन से भी होगी निगरानी

AdAdAdAdAdAdAd

जोधपुर Abhayindia.com राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह और शहर में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नेरट जोधपुर में सीसीटीवी कैमरों के बाद अब ड्रोन की मदद ली जाएगी। पुलिस मुख्यालय से नाइट विजन वाला एक ड्रोन मिलने के बाद अब रविवार को छोड़ शहर में निगरानी रखने का निर्णय किया गया है।

पुलिस कमिश्नर राजेन्द्र सिंह के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय व यातायात शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया ने आदेश जारी किए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) नाजिम अली के अनुसार, मुख्यालय से अब नाइट विजन वाले कैमरे से लैस ड्रोन मिला है। दो ड्रोन पहले से हैं। इनसे शहर में निगरानी रखी जाएगी। दिन में एडीसीपी पूर्व-पश्चिम व रात में रात्रिगश्त अधिकारी ड्रोन उड़ान की रिपोर्ट लेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular