Hometrendingराजस्‍थान में भाजपा के चार जिलाध्‍यक्ष नियुक्‍त, जिला प्रमुख को मिला अध्‍यक्ष...

राजस्‍थान में भाजपा के चार जिलाध्‍यक्ष नियुक्‍त, जिला प्रमुख को मिला अध्‍यक्ष का दायित्‍व

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी ने राजस्‍थान के चार जिलों में जिलाध्‍यक्षों की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने धौलपुर, जोधपुर देहात उत्तर, झुंझुनूं और दौसा में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है।

राजस्‍थान भाजपा में संगठनात्मक दृष्टि से 44 जिले हैं। इनमें से 40 जिलों में पार्टी पहले ही जिलाध्यक्ष बना चुकी थी। अब पार्टी ने सभी जिलाध्यक्ष बना दिए हैं।

पार्टी ने झुंझुनूं में हर्षीनी कुल्हरी, जोधपुर देहात उत्तर में ज्योती ज्याणी, धौलपुर में राजवीर सिंह राजावत, दौसा में लक्ष्मी रैला को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। झुंझुनूं की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हर्षीनी कुल्हरी जिला प्रमुख भी है। उनके ससुर नरेंद्र कुमार सांसद भी रह चुके है। धौलपुर के नए जिला अध्यक्ष संघ खेमे से आते हैं। दौसा में बीजेपी ने वैश्य समाज से जिला अध्यक्ष बनाया है। लक्ष्मी रैला वर्तमान में दौसा महिला बीजेपी जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular