Thursday, June 4, 2026
Homeबीकानेरस्कूलों में प्रवेश अब 10 दिसंबर तक, तिथि बढ़ाई...

स्कूलों में प्रवेश अब 10 दिसंबर तक, तिथि बढ़ाई…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सरकारी विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, अनामांकित, ड्राप आउट बच्चों एवं कोविड-19 के कारण प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को विद्यालय से जोडऩे के लिए प्रवेश तिथि बढ़ाई गई है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने इस संबंध में सभी संयुक्त निदेशकों, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयकों, सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। इसके अनुसार विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 में नवीन प्रवेश की अंतिम तिथि पूर्व में 20 अक्टूबर निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 10 दिसंबर किया गया है। पूर्व निर्देशानुसार आरटीई के तहत कक्षा 1 से 8 में प्रवेश सत्रपर्यन्त हो सकेंगे।

कोरोनाकाल में करने जा रहे हैं शादी समारोह तो इन नियमों की करनी होगी पालना…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!