Saturday, April 25, 2026
Hometrendingसिंथेसिस के तीन विद्यार्थी इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित, नवाचारी मॉडल...

सिंथेसिस के तीन विद्यार्थी इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित, नवाचारी मॉडल पर मिलेंगे 10-10 हजार रुपए

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सिंथेसिस प्रीफाऊन्डेशन सीईओ कनिका बजाज ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वर्ष 25-26 में इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित बाल वैज्ञानिकों की सूची जारी कर दी गई है। उनमें संस्थान की कक्षा 10 वीं से रितु कँवर राठौड़, कक्षा 9वीं से राजदीप माहर व नैतिक कुमार चयनित हुए हैं।

विभाग की ओर से कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक रचनात्मक सोच का विकास करने के लिए यह अवार्ड दिया जाता है। इसमें निजी व सरकारी विद्यालयों से पांच-पांच प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। विभाग की ओर से चयनित विद्यार्थियों को 10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। विदित रहे कि इंस्पायर अवार्ड में चयनित हर बाल वैज्ञानिक को अपने दिए गए आइडिया पर खुद का मॉडल तैयार करने होते हैं जिसमें संस्थान से रितु का मॉडल पराली से कागज बनाने पर आधारित है जिसमें पराली को जलाने के बजाय इसका उपयोग कागज बनाने में किया जा सकता है और प्रदूषण से भी बचा जा सकता है।

इसी तरह नैतिक का मॉडल भीड-भाड़ इलाकों में स्टैटिक टाइल लगाना है, राजदीप का मॉडल पहाड़ी इलाकों में एक्सीडेंट से बचने के लिए मोषन सेंसर पर आधारित है जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटक मोशन सेंसर की मदद से आसानी से गाड़ी चला सकते हैं। उनके तैयार किए मॉडल को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित मॉडल में से 10 फीसदी मॉडल का राज्य स्तर पर तथा राज्य स्तर पर चयनित मॉडल में से 10 फीसदी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित बाल वैज्ञानिकों के मॉडल राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए जाएंगे। राज्य से 60 बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होंगे।

तीनों विद्यार्थियों ने बताया कि इस मॉडल को बनाने की प्रेरणा सिंथेसिस प्री-फाउण्डेशन इंचार्ज इंजीनियर चिरायु सारवल सर से मिली। इस अवसर पर संस्थान के निदेशकों ने विधार्थियों को सैद्धांतिक शिक्षा के अलावा प्रायोगिक शिक्षा में भी उत्साह से भाग लेने के लिए मोटीवेट किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!