Hometrendingदुष्‍कर्म के मामले में आरोपी पुलिस इंस्‍पेक्‍टर गिरफ्तार

दुष्‍कर्म के मामले में आरोपी पुलिस इंस्‍पेक्‍टर गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com दुष्‍कर्म के मामले में आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर कंवर पाल सिंह उर्फ केपी सिंह को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे न्‍यायालय में पेश किया जाएगा। इंस्पेक्टर के खिलाफ दो साल पहले जयपुर के करणी विहार थाने में केस दर्ज कराया गया था।

मामले के अनुसार, इंस्‍पेक्‍टर केपी सिंह दो साल पहले झुंझुनूं जिले में पदस्‍थापित था। वहीं पर पीडिता के खिलाफ एक केस दर्ज हुआ था। पीडिता जयपुर की रहने वाली है और केस दर्ज होने के बाद झुंझुनूं गई थी। आरोप है कि वहां पर केपी सिंह ने उसे बातों में फंसाया था और उसके बाद उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसे धमकाया भी। साथ ही केस रफा-दफा कर सरकारी नौकरी लगाने की भी बात की। उसके बाद लड़की से जयपुर में भी रेप किया और जयपुर में तो उसके वीडियो तक बना लिए। इसके बाद पीडिता ने जयपुर के करणी विहार थाने में केस दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने इस्पेक्टर को गिरफ्तार नहीं किया। इस बीच इंस्पेक्टर बार-बार मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाता रहा। आरोपी इंस्पेक्टर दो साल के दौरान लगातार अग्रिम जमानत याचिका लगाता रहा और बचता रहा।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular