Friday, April 24, 2026
Hometrendingमजदूरी के रुपये देने के नाम पर जानलेवा हमला करने का आरोपी...

मजदूरी के रुपये देने के नाम पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में मजदूरी के रुपये देने के नाम पर एक व्‍यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में आरोपी वसीम पुत्र टीटू निवासी चौखूंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी फिरोज पुत्र सदीक उम्र 32 निवासी डीडू सिपाहियान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे पिता राजकीय स्‍कूल खारी में ठेकेदार वसीम के अधीन रंग पेंट का कार्य कर रहे थे। इस दौरान 18 फरवरी को मेरे पिता ने ठेकेदार वसीम से मजदूरी के पैसे मांगे तो उसने शराब के नशे में गाली गलौच कर हाथापाई की। इस पर मेरे पिता घर आ गए। दोपहर करीब ढाई बजे वसीम ने मेरे पिता को मजदूरी के पैसे लने पाबूबारी के पास बुलाया और उन पर जानलेवा हमला बोल दिया जिससे उनके गंभीर चोटें आ गई और उन्‍हें अस्‍पताल भर्ती कराया। इस मामले की जांच एएसआई अशोक अदलान को सौंपी गई थी। सीओ सिटी दीपचंद के सुपरविजन में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!