Saturday, April 25, 2026
Hometrendingरिफाइनरी पर कौन सेक रहा राजनीतिक रोटियां? केन्‍द्र और राज्‍य में चल रहा...

रिफाइनरी पर कौन सेक रहा राजनीतिक रोटियां? केन्‍द्र और राज्‍य में चल रहा आरोप-प्रत्‍यारोप

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के बाड़मेर जिले के पचभदरा में निर्माणाधीन रिफाइनरी को लेकर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और केन्‍द्र सरकार के बीच सियासी बयानबाजी तेज होने लगी है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज निर्माणाधीन रिफाइनरी का जायजा लिया एवं पेट्रोलियम मंत्रालय और एचपीसीएल कंपनी के अफसरों से काम की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री पुरी ने पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि रिफाइनरी के मामले में राज्य सरकार को राजनीतिक रोटियां नहीं सेकनी चाहिए।

मंत्री पुरी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि रिफाइनरी का काम जल्द पूरा होगा, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और राजस्थान विकास के नए आयाम भी छूएगा। उन्‍होंने कहा कि रिफाइनरी का काम जल्द पूरा करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी विज़न है।

मंत्री पुरी ने राजस्थान में पेट्रोल दरों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राजस्थान में पड़ोसी राज्य हरियाणा से महंगी दरों में पेट्रोल बेचा जा रहा है। हरियाणा के मुकाबले यहां पेट्रोल 16 रुपए तो डीज़ल 8 रुपए महंगा मिल रहा है।

आपको बता दें कि मुख्‍यमंत्री गहलोत रिफाइनरी के निर्माण में हो रही देरी को लेकर कई बार केंद्र सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगा चुके हैं।

एशिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी

मंत्री पुरी के साथ जायजा लेने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी पहुंचे। चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पचपदरा में बनने वाली रिफाइनरी एशिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी है। इसका 50 प्रतिशत कार्य पूर्णता की ओर है। इस परियोजना में हर वर्ष 9 मिलियन टन रिफाइनिंग क्षमता और 2 मिलियन टन प्रति वर्ष पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स क्षमता की योजना बनाई गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!