Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरएक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत, पीपेरां से दो लड़कियां लापता..

एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत, पीपेरां से दो लड़कियां लापता..

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नया शहर थाना इलाके में गुरूवार की रात एमएम ग्राण्उड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक श्रीराम पुत्र रावताराम सुथार (55) गोपेश्वर बस्ती का रहने वाला था, जो देर रात करीब 11 बजे अपनी बाइक पर घर की तरफ जा रहा था तभी एम. एम. ग्राउण्ड के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी। लोगों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक अपना वाहन मौके से भगा ले गया। थाना पुलिस ने इस सड़क हादसे के संबंध में केस दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

पीपेरा से दो लड़किया लापता, तलाश में जुटी पुलिस

लूणकरणसर तहसील के पीपेरा गांव से दलित परिवार की दो नाबालिग लड़कियां गुरूवार सुबह संदिग्ध हालातों में लापता होने से गांव में हलचल सी मच गई। जानकारी के अनुसार पीपेरा निवासी गुरूदयाल नायक की दो लड़किया अल सुबह अपने कमरे में गैर मौजूद मिली। परिवार और आस पड़ोस के लोगों ने दोनों की कई जगहों पर तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। दिनभर सघन तलाशी के बाद देर शाम लूणकरणसर थाने पहुंचे गुरूदयाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। रिपोर्ट में उसने बताया कि मेरी दोनों लड़किया नासमझ है, जिन्हें कोई अज्ञात जने भगा ले गये। थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात जनों के खिलाफ केस दर्ज कर लड़कियों को दस्तयाब करने के प्रयास शुरू कर दिये है। थाना प्रभारी अनिल विश्रोई ने बताया कि नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला गंभीर है। इनकी तलाश के लिये पुलिस की विशेष टीम लगाई है।

मिलावटखोरी की रिपोर्ट में बीकानेर ऐसे हुआ ‘पास’, फिर भी…

नियम-कायदे ताक पर रखकर अनाड़ी दौड़ा रहे बसें, फिर भी नहीं कोई खौफ…

राजस्थान की ये आईपीएस अफसर इसलिए मानी जाती हैं ‘लेडी सिंघम…!’

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!