Saturday, April 25, 2026
Hometrendingचुनावी मोड में आई कांग्रेस, कल बनेगा उम्मीदवारों का पैनल

चुनावी मोड में आई कांग्रेस, कल बनेगा उम्मीदवारों का पैनल

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। विधानसभा चुनावों के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस पार्टी अब प्रदेश में लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस की बैठक 13 को दोपहर 2 बजे विश्नोई धर्मशाला में रखी गई है। लोकसभा चुनाव की तैयारी बैठक में प्रभारी मंत्री और संगठन के प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत और देहात अध्यक्ष महेंद्र गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित इस आवश्यक तैयारी बैठक में पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी जिला कांग्रेस पदाधिकारी, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी, विधानसभा के विधायक/प्रत्याशी, कांग्रेस पार्षद/पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद, ब्लॉक कांग्रेस, अग्रिम संगठन यूथ कांग्रेस, इंटक सेवादल, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, ओबीसी प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ, पेंशन प्रकोष्ठ, आईटी सेल, एससी प्रकोष्ठ, एसटी प्रकोष्ठ, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ, कामगार संगठन, खेलकूद प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस विचारधारा से जुड़े संगठन सभी प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

नियम-कायदे ताक पर रखकर अनाड़ी दौड़ा रहे बसें, फिर भी नहीं कोई खौफ…

मिलावटखोरी की रिपोर्ट में बीकानेर ऐसे हुआ ‘पास’, फिर भी…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!