Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमूंगफली की एमएसपी खरीद को लेकर कलेक्‍टर को सौंपा ज्ञापन, पांच दिन...

मूंगफली की एमएसपी खरीद को लेकर कलेक्‍टर को सौंपा ज्ञापन, पांच दिन बाद आंदोलन की चेतावनी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला कांग्रेस कमेटी देहात प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला कलेक्टर को मूंगफली खरीद संबंधी समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल मण्डल में जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलादसिंह सहित देहात कांग्रेस के कई पदाधिकारी शामिल हुए।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वर्तमान खरीफ सीजन में किसानों को हो रही गंभीर समस्याओं के त्वरित समाधान की माग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि जिले में किसानों को सरकारी एमएसपी पर मूंगफली बेचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

ज्ञापन में ये प्रमुख मांगें रखी...

1. मूंगफली की सरकारी खरीद शीघ्र प्रारम्भ की जाए, ताकि किसानों को उचित व लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके।

2. खरीद केंद्रों पर बिजली एवं पानी के बिलों की अनिवार्यता को तुरंत समाप्त किया जाए, जिससे किसानों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिले।

3. गिरदावरी में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कर, जिन किसानों की फसल सत्यापित पाई जाए उन्हें तुरंत सरकारी खरीद सूची में शामिल किया जाए।

जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि यदि आगामी 5 दिनों के भीतर इन न्यायसंगत माँगों पर कार्यवाही नहीं की गई, तो किसानों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। सियाग ने स्पष्ट किया कि किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई में वे हर स्तर पर साथ खड़े हैं तथा सरकार एवं प्रशासन को किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!