Saturday, April 25, 2026
Hometrendingऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर सेवा कार्य...

ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर सेवा कार्य संपन्‍न

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को बीकानेर यूनिट द्वारा संगठन के सदस्यों के सेवा कार्य किये गये। संगठन के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि जयनारायण व्यास नगर स्थित सीनियर सिटिजन मनोरंजन केन्द्र में 11.30 बजे से माणक चंद सुथार के निर्देशन में केके अरोड़ा, वीके शर्मा, जेसीएल बोथरा, अवध किशोर सिंह, आनंद शुक्ला, ओम प्रकाश डांडिया, रमेश रांगेरा, जेठाराम चौधरी, जेआर सेठी, मो. सादिक, मनोज कुमार रंगा, सतेन्द्र शर्मा, आरके वर्मा, रामस्वरूप मेघवाल, अनुतोष रावल, केके पारीक, पवन कुमार शर्मा, अविनाश गोयल, रामेश्वर लाल सोनी, चन्द्र शेखर शर्मा व एसके सोनी सहित अन्य सेवानिवृत पेंशनर साथियों के एचआरएमस की विसंगतियों को दूर की गई जिससे आश्रितों को भविष्य में पारिवारिक पेंशन व अन्य किसी तरह की परेशानी ना उठानी पड़ी।

सचिव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष स्थापना दिवस पर वरिष्ठ साथियों का सम्मान भी किया जाता है लेकिन वैवाहिक कार्यक्रमों की अधिकता के कारण सम्मान समारोह को दिसंबर माह तक स्थगित कर दिया। अध्यक्ष भूदेव शर्मा ने बताया कि दिसंबर माह में वर्ष 2013 में सेवानिवृत हुए संगठन के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर 12वें अधिवेशन पर प्रकाशित स्मारिका सह परिचय निर्देशिका का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में नलिन सारवाल, सीके शर्मा, एलएन मेहता, रवि राजवंशी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!