Saturday, April 25, 2026
Hometrendingपीबीएम अस्पताल में संविदा कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, ठेकेदारों पर लगाया...

पीबीएम अस्पताल में संविदा कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, ठेकेदारों पर लगाया मनमानी करने का आरोप

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पीबीएम अस्पताल में संविदा कर्मचारी लगाने वाले ठेकेदारों पर मनमानी करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर कर्मचारियों ने सोमवार को अस्‍पताल प्रशासन के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।

संविदाकर्मियों ने ठेकेदारों पर कर्मचारियों की पीफ राशि जमा नहीं करवाकर खुद डकार जाने के आरोप लगाए। साथ ही कहा कि सरकार की ओर से मासिक वेतन 8500 रुपए निर्धारित है लेकिन कर्मचारियों को केवल 6000 रुपए ही दिए जा रहे हैं। चार छुट्टी के रुपए भी काटे जा रहे हैं।

कर्मचारियों ने पीबीएम प्रशासन पर सरकार को संविदाकर्मियों की सूची उपलब्ध नहीं करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सूची जारी करने के लिए अनेक बार पीबीएम अस्पताल अधीक्षक को अवगत करवा दिया, लेकिन अधीक्षक अपनी हठधर्मिता पर अड़े हुए है। संविदाकर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब अगर उनकी बात को नहीं सुना गया तो, यहां चक्का जाम करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पीबीएम प्रशासन की होगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!