Friday, May 15, 2026
Homeराजस्थानबीएसटीसी की परीक्षा तिथि घोषित, 6.50 लाख विद्यार्थी बैठेंगे

बीएसटीसी की परीक्षा तिथि घोषित, 6.50 लाख विद्यार्थी बैठेंगे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीईएड) बीएसटीसी की परीक्षा आगामी 6 मई को राज्य के सभी 33 जिलों में बनाये 1 हजार 856 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा दोपहर 2 से सांय 5 बजे तक आयोजित होगी।

शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में इस बार रिकार्ड 6 लाख 50 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यह इस परीक्षा में बैठने वालों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

देवनानी ने बताया कि परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा विशेष तैयारियां की गई है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 80 हजार शिक्षक परीक्षा ड्यूटी पर रहेंगे। परीक्षा में विद्यार्थियों की प्रवेश सम्बन्धी समस्याओं के तत्काल निवारण के लिए विश्वविद्यालय द्वारा बुधवार से विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस के दूरभाष नम्बर 02962-246022 और 02962-247022 पर विद्यार्थी संपर्क कर सकते हैं।

शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि परीक्षा में इस बार विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पहली बार ओएमआर सीट पर परीक्षार्थी का नाम, फोटो, रोल नम्बर अंकित रहेंगे। परीक्षार्थी परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र साथ ले जा सकेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!