Hometrendingराजस्थान में 'मिशन 2023' के लिए दिल्‍ली में जुटे भाजपा नेता, रणनीति...

राजस्थान में ‘मिशन 2023’ के लिए दिल्‍ली में जुटे भाजपा नेता, रणनीति पर हुई चर्चा…

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अलर्ट मोड पर है। राजस्‍थान मिशन 2023′ की तैयारियों के लिए प्रदेश भाजपा के राज्यसभा और लोकसभा भाजपा सांसद आज नई दिल्ली में एकजुट हुए। यह बैठक जालोर–सिरोही सांसद देवजी पटेल के निवास पर बुलाई गई। बताया जाता है कि बैठक का मुख्य एजेंडा संगठनात्मक मुद्दों सहित सांसदों की ओर से क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों का फीडबैक लेना रहा। साथ ही वर्ष 2023 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र संगठन के आगामी कार्यक्रमों और प्रदेश सरकार को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार–प्रसार और आमजन तक योजनाओं को पहुंचाने की रणनीति भी बैठक में तैयार की गई।

आपको बता दें कि भाजपा के केंद्रीय संगठन की ओर से हर वर्ष सभी राज्यों के सांसदों की एक–एक करके बैठकें बुलाई जाती हैं। मकसद सांसदों के कामकाज, सांसद निधि की स्थिति और केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा करना और भविष्य के लिए रोडमैप बनाना रहता है।

प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों पर मुखरता से किस तरह हम सभी को काम करना चाहिए और राज्य सरकार की विफलताओं को समय–समय पर आक्रामकता के साथ उजागर करना चाहिए इन तथ्यों पर भी विचार विमर्श हुआ। लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विधायकों, संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ निरंतर संवाद बना रहे तथा संगठन के कामों में सांसदों की किस प्रकार सक्रिय भागीदारी रह सकती है, इस पर भी चर्चा हुई।

बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर, किरोड़ीलाल मीणा सहित लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद मौजूद रहे।

IB मंत्रालय ने दुष्प्रचार कर रहे 22 यूट्यूब चैनल्स को किया ब्लॉक, चार पाकिस्तान से, फेसबुक अकाउंट, न्‍यूज वेबसाइट भी ब्‍लॉक

सीएम गहलोत के साथ कौन कर रहे हैं धोखा? कांग्रेस के विधायक ने लगाए ये आरोप…

सीएम गहलोत का भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पर कटाक्ष, कहा- ये आग लगाने के लिए आते हैं…

भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष पूनिया का आरोप- सरकार कर रही तुष्टिकरण, गहलोत बोलते हैं रटी-रटाई बातें…

जान की बाजी लगाकर मासूम सहित चार जनों को बचाने वाले कांस्‍टेबल नेत्रेश को सीएम गहलोत ने दी शाबादी, पदोन्‍नति भी मिली…

बीकानेर में झोपड़ी से लेकर महल तक गणगौर की पूजा, शाही गणगौर और चांदमल ढढ्डा की गणगौर की निकली सवारी

राजस्‍थान में तीसरी ताकत बनने के लिए राजनीतिक जमीन तलाश रहे पूर्व पीएम के पोते चौधरी

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular