Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान : बुल्टी गैंग गिरफ्त में, ट्रेक्टर और 9 मोटरसाइकिल बरामद

राजस्‍थान : बुल्टी गैंग गिरफ्त में, ट्रेक्टर और 9 मोटरसाइकिल बरामद

AdAdAdAdAdAdAd

भरतपुर Abhayindia.com भरतपुर पुलिस ने ट्रेक्‍टर लूट और मोटरसाइकिल चोरी करने में लिप्‍त कुख्‍यात बुल्‍टी गैंग के दो सदस्‍यों को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर ले लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक डीग बुगलाल मीणा व मदन लाल जेफ वृत्ताधिकारी वृत डीग के सुपरविजन में पुलिस थाना कैथवाडा प्रभारी रामनरेश मीणा द्वारा आरोपियों के पास से ट्रेक्‍टर व नौ मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक देवेन्‍द्र विश्‍नोई ने बताया कि बुल्टी गैंग के आरोपी लतीफ पुत्र जेकम जाति मेव उम्र 22 साल निवासी काबान का बास थाना सीकरी, शब्बीर उर्फ साबिर पुत्र जफरू जात मेव उम्र 25 साल निवासी उडकीदल्ला थाना सीकरी की निशादेही से ग्राम कोलरी रूपबास के जंगलों/नालों से लूटा गया फार्मट्रेक ट्रेक्टर तथा चोरी की हुई 9 मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। आरोपी लतीफ निवासी काबान का बास के घर से बुल्टी गैंग जिस बोलेरो गाडी के माध्यम से लूट एवं चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। उस बोलेरो गाडी को बरामद किया गया है। बुल्टी गैग अन्तरराज्‍यीय गैग है जो बडे पैमाने पर वाहनो की चोरी, लूट करती है। गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमाण्ड पर चल रहे हैं। पूछताछ में और भी वारदातें खुलने की सम्भावना है।

यह है वारदात का तरीका…

बुल्टी गैंग के सदस्य रात्रि के समय बोलेरो वाहन मे सवार होकर अवैध हथियारों से लैस होकर चलते हैं। सडक पर जा रहे वाहनों के आगे अपनी गाडी को लगाकर उनके साथ लूटपाट करते हैं तथा गाडी को छीन कर ले जाते है। इसके अलावा घर में खडे वाहनों के लॉक तोडकर चुरा लाते है एवं वर्तमान मे खेतो मे जुताई  बुआई कर रहे ट्रेक्टर को जबरदस्ती लूट कर ले जाते है। यदि काई विरोध करता है तो गैग के सदस्य वाहन चालक को बंधक बनाकर गाडी मे पटक लेते है औज तब उनके द्वारा लूट गया वाहन उनके ठिकाने पर पहुच जाता है तब बंधक को सुनसान रास्ते पर पटक कर भाग जाते है।

गैंग पर काबू पाने के लिए गठित की गई थी ये टीम…

  1. सत्यप्रकाश आरपीएस सीओ नगर
  2. रामनरेश मीना एसएचओ थाना कैथवाडा
  3. दारासिह एसएचओ थाना खोह
  4. विश्वामित्र सउनि थाना कैथवाडा
  5. सुन्दर सिंह एचसी 612
  6. बबलूराम कानि नं 1711
  7. सपात कानि 2104
  8. ठाकुरदास कानि 1786
  9. रामकरण कानि 2076
  10. बलराम कानि 2076
  11. विनोद कानि 1757
  12. क्यूआरटी टीम
  13. साईबर अपराध तकनिकी युनिट भरतपुर

पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक सावे की तिथि तय : अबकी बार 18 फरवरी को पूरा परकोटा बनेगा बारातघर

बीकानेर। पुष्करणा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सावा अबकी बार 18 फरवरी 2022 को होगा। सामूहिक विवाह के इस आयोजन में सैकड़ों युवक-युवती विवाह बंधन में बंधेंगे। इस दिन पुराने शहर का परकोटा बारातघर बन जाता है। अल्‍पव्‍यय में विवाह होने के कारण समाज के अधिकांश लोग सामूहिक सावे को ही ज्‍यादा तरजीह देते हैं। आपको बता दें कि विजयदशमी के अवसर पर बीकानेर के शिव मंदिर में कई घंटे तक शास्त्रों पर चर्चा के बाद सामूहिक सावे की तारीख 18 फरवरी तय की गई। भगवान शिव और मां पार्वती को आदर्श मानते हुए यह श्रेष्ठ तारीख तय हुई। अबकी बार भवानीशंकर-अंबिका के नाम से सावा तय हुआ है।

आपको यह भी बता दें कि बीकानेर में होने वाले पुष्करणा समाज के सामूहिक सावे के दौरान राजस्‍थान के विभिन्‍न शहरों से ही नहीं, बल्कि कोलकाता, मुंबई, चैन्‍नई सहित अन्‍य शहरों से भी समाज के लोग यहां पहुंचते हैं।

बीकानेर पुलिस : नयाशहर थाना पुलिस ने खोला चोरी का राज, एक आरोपी को दबोचा

बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने सात महीने पहले हुई चोरी का राज खोलते हुए एक आरोपी को दबोच लिया है। साथ ही चोरी किए गए गहने भी बरामद कर लिए है। इस मामले में सह अभियुक्‍त की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सात महीने पहले अंजुला स्‍वामी के घर चोरी की वारदात हुई। इसमें घर से सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। वारदात का खुलासा करने के लिए अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर शैलेन्द्रसिंह इंदोलिया के निर्देशानुसार सीओ सिटी सुभाष शर्मा, नयाशहर थानाप्रभारी गोविंद सिंह चारण, डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणियां के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने वारदात के बाद सीसीटीवी फुटैज चैक करते हुएर सदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। टीम ने इस मामले में आरोपी बज्‍जू निवासी वाशु उर्फ सूरज ब्राहण को दबोचा है।

दस करोड़ की जमीन हथियाने के मामले की गहरी हैं जड़ें, कई और पुलिसकर्मी भी नपेंगे, प्रीति चंद्रा के भाई…

भ्रष्‍टाचार की शिकायतों से घिरे आईएएस पवन को बीकानेर लगाया, सौरभ को हटाकर कानाराम को लगाया शिक्षा निदेशक

बीकानेर : जरूरतमंद लोगों की मदद करना यहां की संस्कृति, पीबीएम में हुआ जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण…

राजस्‍थान : वर्क प्रोसेस आगे बढाने के लिए ठेकेदार से रिश्‍वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार

राजस्‍थान पटवार भर्ती परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी, अबकी बार सख्‍ती से…

बीकानेर के नए एसपी होंगे योगेश यादव, राजस्‍थान के कई जिलों में रह चुके…

बीकानेर में 10 करोड़ की जमीन हथियाने का आरोप, सीआई सहित तीन जनों के खिलाफ केस दर्ज, एसपी के भाई…

विधायक की पुत्री का वीडियो वायरल करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर : यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में लगाए अस्थायी कोच…

रोडवेज : मृतक आश्रितों को मिली नौकरी, प्रबंधन ने जारी किए आदेश…

शिक्षा : स्कूलों में नहीं होगी दीपावली की छुट्टियां, निदेशक ने जारी किए आदेश…

बीकानेर : साकार हो रही बंगाल की संस्कृति, इस दिन होगा सिन्दुर खेला, बता रही है रिंकू मुखर्जी…

पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन अब एक सप्ताह में होगा, पुलिस थानों को एम-पासपोर्ट एप से जोड़ा

बीकानेर : डॉ. परमिंदर सिरोही अवकाश पर, डॉ. गुंजन सोनी संभालेंगे कार्यभार…

बीकानेर में अस्‍पताल के आगे से भाजपा नेता की बाइक चोरी, चोरों का बन गया पसंदीदा ठिकाना…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!