Saturday, April 25, 2026
Hometrendingखेल : राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 9 नवंबर से बीकानेर में होगी...

खेल : राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 9 नवंबर से बीकानेर में होगी…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com जिला सॉफ्टबॉल संघ के तत्वावधान में 12वीं फेडरेशन कप नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता बीकानेर में 9 से 11 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। जिला सॉफ्टबॉल संघ बीकानेर के चेयरमैन मधुसूदन शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता सादुल क्लब मैदान पर होगी। फेडरेशन कप में देश की श्रेष्ठ आठ-आठ राज्यों की टीमें (पुरुष और महिला वर्ग) भाग ले सकेगी।

जिला सॉफ्टबॉल संघ के संरक्षक करण प्रताप सिंह सिसोदिया केपसा और बालकिशन शर्मा ने प्रतियोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि फेडरेशन कप का आयोजन बीकानेर में पहली बार हो रहा है, इसमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग लेंगे। भारतीय सॉफ्टबॉल संघ राजस्थान सॉफ्टबॉल संघ के पदाधिकारी भी इस प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित तैयारियां शुरू कर दी गई है।
यह जानकारी जिला सॉफ्टबॉल संघ के मानद सचिव सुबोध मिश्रा ने दी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!