Saturday, April 25, 2026
Hometrendingकोलकाता : जरुरतमंद भूखा नहीं रहे, भोजन गाड़ी का रविवार को होगा...

कोलकाता : जरुरतमंद भूखा नहीं रहे, भोजन गाड़ी का रविवार को होगा लोकार्पण

AdAdAdAdAdAdAd

कोलकाता Abhayindia.com इंडियन फोरम फॉर ह्यूमन वेलफ़ेयर की ओर से रविवार को अपने मिशन के साथ जुड़ी नई भोजन गाड़ी का लोकार्पण करेगा। कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी, लिलुआ गोशाला में आयोजित एक अनौपचारिक समारोह में यह नई पहल की गई।

Kolkata Pinjarapol
Kolkata Pinjarapol

भोजन गाड़ी समाज के ज़रूरतमंदों तक भोजन को पहुंचान के संकल्प के साथ समाज सेवा को समर्पित होगी। संस्था की ओर से रमेश बिहानी, राजू काबरा, सुरेंद्र काबरा  दिनेश कालानी, बसंत मूंधड़ा, अरविंद कालानी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

 पदाधिकारियों ने अभय इंडिया को बताया कि सनातन परम्परा के अनुसार हम इस अत्याधुनिक गाड़ी में तैयार हुई पहली सारी रोटियां गौ माता की सेवा में अर्पण करेंगे।

इस अवसर पर गंगा पच्चीसिया व भरतेंदु अंध आश्रम के सदस्य भजनों की प्रस्तुति भी रखेंगे . संस्था के विशिष्ट सहयोगी दिनेश बिहानी ने बताया कि संस्थान ने इस गाड़ी के

माध्यम से अगले 12 महीनों में लगभग 1,00,000 लोगों को रोटी – सब्ज़ी खिलाने का लक्ष्य रखा है। प्रदीप बिहानी ने कहा रथयात्रा की पूर्व संध्या में यह कार्यक्रम एक तरह से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति को भी समर्पित है।

रिपोर्ट : सच्चिदानंद पारीक..

बाड़मेर Abhayindia.com जिले में तेल की खोज का कार्य रेंग रहा है। बड़ी मुश्किलों के बाद बाड़मेर में यह कार्य शुरू हुआ था, लेकिन बीते दो साल से कोरोना महामारी ने इसमें रोडा अटका रखा है।

वर्ष 2015 के बाद मशक्कत करने पर 2016-17 में फिर से यह कार्य बमुश्किल शुरू हो पाया था कि कोरोना बाधा बन गया। बीते दो साल में कोरोना चलते आग मेंं घी डालने वाला कार्य साबित हो रहा है। बाड़मेर-सांचौर बेसिन के 10 नए ब्लॉक में अन्वेषण नहीं हो पा रहा है।कंपनियों ने इसके समय को बढ़ाने मांगी की है।

10 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट…

जानकारी के अनुसार बाड़मेर में तेल खोज का प्रोजेक्ट करीब 10 हजार करोड़ बताया जा रहा है, इसका सीधा लाभ प्रदेश के रिफाइनरी प्लान को मिल सकता है। वर्ष 2015 में यह खोज का काम शुरू हुआ था, लेकिन बाद में यह ठप सा हो गया था, वर्ष 2018 तक बाड़मेर-सांचौर बेसिन में 38 खोदे गए थे, जिनसे प्रतिदिन 1.75 लाख बैरल तेल का उत्पादन होने लगा तो,

वर्तमान में 3111 वर्ग किमी क्षेत्र को बढ़ाकर करीब 6600 वर्ग किमी तक अन्वेषण करने की अनुमति मांगी थी, बड़ी मशक्कत के बाद वर्ष 2017-18 में केन्द्र सरकार ने  11 और बाड़मेर-जैसलमेर इलाके में 10 ब्लॉक की अनुमति दी। नए क्षेत्र में करीब 500 नए कुएं खोदकर यहां अन्वेषण के कार्य को आगे बढ़ाना था। बाड़मेर, शिव, चौहटन, धोरीमन्ना, सांचौर तक का विस्तार था। इसके लिए करीब 40 रिग (तेल अन्वेषण मशीन और मैन पॉवर) लगाकर कार्य करने की दरकार थी।

उत्साह पर कोरोना का साया…

कार्य की अनुमति मिलते ही उत्साहित कंपनियों ने 3 रिग के साथ कार्य शुरू किया और 2019 में करीब 17 रिग आने की योजना बनी लेकिन इसी दौरान कोरोना की पहली लहर की के कारण विदेशों से आने वाले काम के जानकार और मशीन पर रोक लग गई।

बीकानेर Abhayindia.com आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि का अनुष्ठान 11 जुलाई से शुरू हो रहा है।

इसको लेकर लक्ष्मीनाथजी मंदिर परिसर के करणी माता मंदिर में इस बार कलात्मक शृंगार दर्शनार्थियों को देखने को मिलेगा। कलाकार राम कुमार भादाणी इस कलात्मकता आकृतियों को तैयार करने में जुटे है।

चित्रकार भादाणी बीकानेर गोल्डन आर्ट को विकसित करते हुए नवाचार कर रहे हैै। ताकि आमजन तक इस कला को पहुंचाया जा सके। लक्ष्मीनाथ मंदिर में शृंगार के लिए

लकड़ी के कुछ कट-आउट तैयार किए जा रहे हैं, इसमें बीकानेरी शैली मेंं परियां, गरूड़ भगवान, हंश ,शेषनाग, ऐरावत हाथी, कमल आसन, मोर, वीणा के साथ-साथ बाल भैरव को बहुत ही बारिकी से दर्शाया गया है। कलाकार एक माह से इस कलात्मक चित्र शैली की तैयार करने में जुटे है।

बीकानेर Abhayindia.com दुर्लभ माने जाने वाले ओ-नेगेटिव रक्त समूह का दान डॉ.मोहम्मद अबरार पंवार ने पीबीएम में किया। ताकि एक मरीज की जिन्दगी बच सके।
बीकाणा ब्लड सेवा समिति (रजि.) के मार्गदर्शक एवं रक्तदाता डॉ मोहम्मद अबरार पंवार पीबीएम की ब्लड बैंक में एक जरूरतमन्द को अपने दुर्लभ रक्त समूह ओ नेगेटिव का रक्तदान किया।

इस दौरान समिति के सह सचिव प्रदीप सिंह रूपावत, पीबीएम ब्लड बैंक के वरिष्ठ प्रदर्शक डॉ.कुलदीप मेहरा और डॉ.ईशान जोशी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि डॉ. अबरार पंवार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की राजस्थान शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष है, साथ ही मरीजों की सेवा अग्रणी भूमिका निभाते है।

बीकाणा ब्लड सेवा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष रवि व्यास पारीक ने बताया कि समिति की ओर से पीबीएम ब्लड बैंक में लगातार दुर्लभ रक्त के दाता लाइव डोनेशन के लिए भेजे जा रहे है।

जून एवं जुलाई माह में अब तक कुल 130 से अधिक रक्तदाताओं ने अपना रक्त अलग-अलग पीडि़तों को लाइव डोनेशन के माध्यम से दिया है।

बीकानेर Abhayindia.com महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की ओर से आयोजित परीक्षा 2020 में कोविड-19 के कारण सम्मिलित नहीं होने वाले परीक्षार्थियों को विशेष अवसर प्रदान करते हुए उनकी विशेष परीक्षाएं 26 जुलाई से शुरू होगी,

जिसकी समय सारिणी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि विशेष परीक्षाओं के साथ-साथ एल एल.बी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षाएं भी 26 जुलाई से आयोजित होगी।

बीकानेर Abhayindia.com अनियमतताएं पाए जाने के बाद 3 मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र निलंबित किए गए हैं।

औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि कालू रोड लूणकरणसर स्थित श्री गणपति मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर एवं नापासर स्थित मोहता मेडिकोज एण्ड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 14 से 15 जुलाई तक तथा गोगागेट स्थित झलक मेडिकल एजेन्सी के अनुज्ञापत्र 14 से 16 जुलाई तक के लिए निलम्बित किए गए हैं।

बीकानेर में एसीबी ने निजी कॉलेज के प्राचार्य व लिपिक को रिश्‍वत लेते पकड़ा, देखें वीडियो…
Attachments area

Preview YouTube video बीकानेर में एसीबी ने निजी कॉलेज के प्राचार्य व लिपिक को रिश्‍वत लेते पकड़ा

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!